{"_id":"609972cc8ebc3ed2b04e02f7","slug":"every-possible-effort-to-deal-with-corona-ambedkar-nagar-news-lko5776178141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने का चल रहा हरसंभव प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने का चल रहा हरसंभव प्रयास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाने के साथ ही जिला अस्पताल में कोरोना जांच लगातार जारी है। प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि यदि उन्हें कोरोना से जुड़े कोई भी लक्षण महसूस हों तो वह तत्काल अस्पतालों में पहुंचकर कोरोना जांच कराएं। साथ ही चिकित्सकों के परामर्श पर आवश्यक दवाएं लें। साथ ही स्वयं को सुरक्षित तरीके से आइसोलेट करें। जिससे कोरोना के खतरे से उनके परिवार व समाज को बचाया जा सके।
डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर कोरोना से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास जारी है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को कर्मचारियों ने सेनेटाइज किया। सीएमओ कार्यालय में कोविड वार रूम बनाया गया है। ऐसे में यहां प्रतिदिन डीएम चिकित्सकों की टीम के साथ समीक्षा बैठक करते हैं और आवश्यक फीडबैक लेते हैं। साथ ही चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उन्हें आवश्यक सामानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराते हैं।
इसके अलावा आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जिला अस्पताल में कोरोना जांच जारी है। सोमवार को भी 100 से अधिक नागरिकों ने पहुंचकर जांच कराई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रयास हो रहे हैं। शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन हो रहा है। यदि किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से जुड़े लक्षण महसूस होते हैं, तो वह सबसे पहले स्वयं को सबसे अलग करें। इसके साथ ही यदि अस्पताल नही पहुंच सकता तो गांव की निगरानी टीम को सूचित करे।
विज्ञापन
टीम मौके पर पहुंचकर उसके स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी और आवश्यकतानुसार जरूरी सलाह देगी। कोरोना संक्रमण से घबराने की जरूरत नही है। जिले में रिकवरी रेट अच्छा है, तेजी से लोगों के सेहत में सुधार हो रहा है।