फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly mother injured in ax attack dies

Ambedkar Nagar News: फरसे के हमले में घायल बुजुर्ग मां की मौत

Mon, 15 Jan 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Elderly mother injured in ax attack dies
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विवाह में देरी से नाराज मखदूमपुर गांव में बेटे द्वारा फरसे से किए गए हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। गांव पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के मखदूमपुर गांव में दो जनवरी को धूपनरायण निषाद ने लाठी-डंडे व फरसे से हमला कर अपनी वृद्ध मां फूलमती को मरणासन्न कर दिया था। शोर गुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कर वृद्धा को बचाया। गंभीर दशा में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बाद में बड़े भाई दिनेश निषाद की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस बीच घर पर चल रहे उपचार के दौरान रविवार रात महिला की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed