फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts will be made to resolve disputes without litigation

Ambedkar Nagar News: बिना मुकदमे के विवादों को सुलझाने का होगा प्रयास

Sat, 18 Mar 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to resolve disputes without litigation
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में बनकर तैयार वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर) का शनिवार को जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार ने लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आपसी सुलह-समझौते के जरिए विवादों के निपटारे पर जोर दें।
विज्ञापन





जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ने कहा कि दोनों असहमत पक्षों को मुकदमेबाजी की प्रक्रिया से बचाने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। एडीआर के तरीकों को न्यायालय और औपचारिक कानून प्रणाली का विकल्प घोषित किया गया है। यह विवादों को शीघ्रता और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों में से एक है।
विज्ञापन




न्यायमूर्ति ने उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवकों से भी बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय आदिल आफताब अहमद, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष चंद्रहास राम, डीएम अविनाश सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विश्वनाथ, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट रत्नेशमणि त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शेरबहादुर यादव व मंत्री शेषनाथ त्रिपाठी सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed