फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts were made, yet young voters decreased

कोशिशें हुईं तमाम फिर भी घट गए युवा मतदाता

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Efforts were made, yet young voters decreased
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की तमाम कोशिशों के बीच चौंकाने वाली खबर है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुुकाबले इस बार युवा मतदाताओं की संख्या 6761 कम हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार एक लाख से अधिक नए मतदाता शामिल हुए हैं। 1 लाख 12 हजार 316 ज्यादा मतदाताओं को विधायक चुनने का मौका इस चुनाव में मिलने जा रहा है। एक खास तथ्य यह भी है कि गत चुनाव के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर लंबे समय से जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर विविध आयोजन होते आ रहे हैं। विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता गोष्ठी हुई तो युवाओं ने मतदाता बनने व शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी लिया। युवा मतदाताओं को सूची से जोड़ने पर प्रशासन का भी पूरा जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बावजूद वर्ष 2017 के मुुकाबले जिले में युवा मतदाताओं की संख्या अप्रत्याशित रूप से कम हो गई है। वर्ष 2017 के विधानसभा आम चुनाव में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 31 हजार 593 थी। उस समय कुल मतदाता 16 लाख 83 हजार 717 थे। अब जबकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 17 लाख 96 हजार 33 हो गई है तो भी युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाए घट गई।
2017 के मुकाबले 6761 युवा मतदाता कम हो गए। इस बार की सूची में 24 हजार 828 युवा मतदाता दर्ज हैं। खास बात यह कि बीते वर्ष नवंबर में जब मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर विशेष अभियान शुरू किया गया था, तब युवा मतदाताओं की संख्या सिर्फ 7056 ही थी। उस समय कुल मतदाता 17 लाख 60 हजार 134 दर्ज थे। ऐसे में नवंबर में युवा मतदाता कुल मतदाताओं की संख्या के एक प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाए थे।
कुल मतदाताओं के सापेक्ष 0.40 प्रतिशत ही युवा मतदाता बीते वर्ष नवंबर तक थे। बाद में 22 दिसंबर 2021 तक चले विशेष अभियान में 17 हजार 776 युवा मतदाता बढ़ गए। इसके बाद ही युवा मतदाताओं की संख्या अंतिम प्रकाशन के मौके पर बढ़कर 24 हजार 832 हो सकी। हालांकि यह संख्या 2017 से पीछे ही रही।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में कुल मतदाताओं के सापेक्ष 1.88 प्रतिशत ही युवा मतदाता थे जबकि अब मौजूदा समय में कुल मतदाताओं के सापेक्ष 1.38 प्रतिशत ही युवा मतदाता हैं। यहां यह भी बताते चलें कि वर्ष 2019 की मतदाता सूची में 23 हजार 602 युवा मतदाता थे।
विधानसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2017 में कुल 7 लाख 75 हजार 92 महिला मतदाता थीं तो अब 8 लाख 54 हजार 239 महिला मतदाता हो गई हैं। ऐेसे में बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 79 हजार 147 बढ़ गई है।
वहीं पुरुष मतदाता सिर्फ 33 हजार 162 ही बढ़े हैं। वर्ष 2017 में 9 लाख 8 हजार 578 पुरुष मतदाता थे तो इस बार 9 लाख 41 हजार 740 पुरुष मतदाता हैं। ऐसे में बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या दोगुने से भी अधिक बढ़ी है। जेंडर रेशियो भी बढ़ा है। 2017 में जेंडर रेशियो 853 था तो इस बार यह रेशियो बढ़कर 907 हो गया है।
जिले के सभी 2075 बूथों पर बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इसके आधार पर कुल 17 लाख 96 हजार 33 मतदाता शामिल किए गए हैं। यह गत चुनाव के मुकाबले 1 लाख 12 हजार 316 अधिक हैं। गत चुनाव में 16 लाख 83 हजार 717 मतदाता थे। बुधवार को सभी बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि अभी भी नाम बढ़ाने का मौका है। निर्धारित प्रारूप पर मतदान के एक दिन पहले तक आवेदन जमा किया जा सकता है। इस आधार पर जरूरी छानबीन के बाद मतदान में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एडीएम अशोक कुमार कन्नौजिया ने कहा कि मतदाता सूची का विधिवत अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed