फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts to launch Rahul will not succeed: Bhupendra Chaudhary

Ambedkar Nagar News: राहुल को लांच करने की कोशिश नहीं होगी सफल

Fri, 03 May 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Efforts to launch Rahul will not succeed: Bhupendra Chaudhary
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को समृति चिहन भेट करते लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय - संवाद।
अंबेडकरनगर। कांग्रेस व अन्य दलों ने आम लोगों की आस्था को कलंकित किया जबकि भाजपा सरकार में हिंदू अपने सभी पर्वों को अब आजादी से मना पा रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को अकबरपुर नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि जनता को कांग्रेस व सपा के षड्यंत्रों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र के दस वर्ष व प्रदेश सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल में लोगों का व्यापक भला हुआ है। पिछड़े व अनुसूचित वर्ग के सर्वाधिक विधायक भाजपा से ही हैं। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनका नेतृत्व कर रहे हैं जिससे इन वर्गों के हितों को निरंतर बल मिलता रहेगा। अयोध्या में राममंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में इसमें तरह तरह के व्यवधान डाले गए।
विज्ञापन

कहा अब महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है। तेजी से उद्योग स्थापित हो रहे हैं। लोगों को उनका हक मिल रहा है। सपा बसपा की सरकारों में प्रदेश दंगाइयों का प्रदेश बन चुका था। अब उत्तर प्रदेश गुंडई व दंगे से मुक्त हो चुका है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को विजयी बनाकर यहां भी कमल खिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होने जा रही है। एक सवाल के जवाब में बाद में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लांच करने की कोशिश कई बार असफल हो चुकी है। राहुल हों या सोनिया जीत के बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं पड़ते।
निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जिले के विकास में रितेश पांडेय व उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है। कहा कि अब भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उनकी जीत विकास को नया आयाम प्रदान करेगी। समाज के सभी लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अंबेडकरनगर में सभी वर्ग के लोग भाजपा के साथ खड़े हैं। विकास के नाम पर हर कोई आज बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय ने कहा कि वे आम लोगों के बीच रहते आए हैं। सभा को जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, विधायक राजबाबू उपाध्याय व अंकुर तिवारी, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, त्रिवेणीराम, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा, रामप्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिपं अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष मिंटू सिंह, गोशाईंज चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल, किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्त, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह, रजनीश सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed