फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Due to bad condition of road, purchase of sugarcane stopped at weighing center

Ambedkar Nagar News: मार्ग बदहाली के चलते रोक दी तौल सेंटर पर गन्ने की खरीद

Mon, 15 Jan 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Due to bad condition of road, purchase of sugarcane stopped at weighing center
अंबेडकरनगर। सड़क की खराबी के चलते अशरफरपुर बरवां में संचालित गन्ना तौल सेंटर को बंद करना पड़ गया है। इसके चलते आवागमन संकट के साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

अशरफपुर बरवां में स्थापित गन्ना तौल सेंटर पर बड़ी संख्या में किसान अपने गन्ने की बिक्री करते रहे हैं। ट्राॅलों के माध्यम से यहां लिए गए गन्ने को अकबरपुर होते हुए मिझौड़ा चीनी मिल पहुंचाया जाता है। इन दिनों बंधनपूरा चौराहे के पास स्थित नाले पर जर्जर हो चुके पुल को नए सिरे से बनाने का कार्य चल रहा है। पुल से आवागमन बंद कर बगल से मिट्टी डालकर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग की मिट्टी दलदल में तब्दील हो जाने के चलते बड़े वाहनों का निकल पाना मुश्किल हो गया है। कई वाहन पिछले 10 दिनों में फंस चुके हैं। कई पलट भी गए हैं। इन्हीं मुश्किलों के चलते चीनी मिल ने अशरफपुर बरवां सेंटर पर गन्ने की खरीद ही ठप कर दी है। चीनी मिल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि मार्ग ठीक न होने की दशा में इस सेंटर पर गन्ने की तौल संभव नहीं है। मिल के इस निर्णय से अब इस क्षेत्र के किसानों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जगदीश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, कृपाशंकर पांडेय, नरेंद्र सिंह आदि ने मार्ग की बदहाली दूर कराते हुए तौल शुरू कराए जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सौरभ सिंह ने बताया कि मार्ग को जल्द ही बेहतर करा दिया जाएगा। पिछले दिनों मिट्टी व बोल्डर डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed