फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not be careless in the implementation of health plans

स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही

Sat, 24 Sep 2022 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless in the implementation of health plans
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार देरशाम डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, बाल स्वास्थ्य पोषण माह, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, क्वालिटी एश्योरेंश कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की गहनता से समीक्षा हुई। कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पात्रों को प्राथमिकता पर योजना का लाभ मिले, इसके लिए पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। आयुष्मान योजना के तहत पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चल रहे विशेष पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अभी काफी संख्या में पात्र योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में उनका गोल्डन कार्ड बनवाया जाए। उन्हें जागरूक भी किया जाए जिससे वे गोल्डन कार्ड की महत्ता को समझें और उसका लाभ उठाएं। टीकाकरण अभियानों की भी समीक्षा की। कहा कि बच्चों के टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें जरूरी पौष्टिक आहार व उपचार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अनुराज जैन ने भी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. एमएच सिद्दीकी व डॉ. रामानंद सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed