फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM took stock of flood affected areas

Ambedkar Nagar News: डीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

Fri, 12 Jul 2024 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of flood affected areas
टांडा (अंबेडकरनगर)। डीएम ने शुक्रवार को थिरुआ पुल से राजघाट से छज्जापुर माझा में मोटरबोट पर बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस दौरान डीएम ने हनुमानगढ़ी घाट का भी निरीक्षण किया। 22 जुलाई को होने वाली आरती को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 22 जुलाई से हनुमानगढ़ी मंदिर घाट पर सरयू नदी की आरती प्रारंभ होगी। इसे लेकर सभी जरूरी तैयारियां रहते पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस बीच उन्होंने हुनमानगढ़ी मंदिर मार्ग स्थित कोटे पर पहुंचकर खाद्यान्न वितरण के बारे में जानकारी दी। निर्देशित किया कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने एसडीएम मोहनलाल गुप्त को निर्देशित किया कि माझा उलटहवा के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी सुविधाएं संबंधित गांव में पहुंचाई जाए। इस दौरान ईओ डॉ. आशीष कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed