फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Destroyed 26 kg of Rasgulla

Ambedkar Nagar News: 26 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया, मिठाई व दूध के नमूने भरे

Tue, 29 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Destroyed 26 kg of Rasgulla
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन पर मिठाई व अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के सिक्रय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को कई इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 26 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए गए। इसके साथ अलग-अलग आठ दुकानों से मिल्क केक, बर्फी, लड्डू, पनीर, दूध आदि के नमूने भरे गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि टीम ने अन्नावां बाजार में बंगाल स्वीट्स नामक दुकान पर जांच की। इस दौरान गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर 26 किलो रसगुल्ले नष्ट करा दिए गए। इसी बाजार में राधेश्याम मिष्ठान भंडार से टीम ने मिल्क केक का नमूना भरा।
विज्ञापन

इसी तरह आरडी डेयरी बरुआ जलाकी से दूध, श्रीबंका स्वीट्स केदारनगर बाजार से पनीर, सहारा स्वीट्स से बर्फी, अमृत भोग स्वीट्स अकबरपुर से बूंदी लडडू, पनीर, न्यू निरंकार साहू स्वीट्स दोस्तपुर रोड शहजादपुर से रसगुल्ला, मेलहिया बाग स्थित बाबा स्वीट्स एंड सप्लायर्स की इकाई से बेसन के लडडू का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed