{"_id":"c7b04f9d6616d18e6718e1bc457a192b","slug":"demolition-panic-after-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ के बाद फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ के बाद फायरिंग से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
काही गांव निवासी लक्ष्मीनिवास शुक्ल पुत्र उदयराज शुक्ल ने थाने दी गई तहरीर में कहा कि उसका एक मकान ब्लाक तिराहे पर है। उसमें उसका पुत्र श्रीधर शुक्ल बीते 15 वर्षों से बिजली के उपकरणों की दुकान किए हुए है।
विज्ञापन
उसका ब्लाक तिराहा निवासी फतेहबहादुर से भूमि विवाद चला आ रहा है। बताया कि जिस भूमि पर उसका मकान बना हुआ है, उसे फतेहबहादुर अपना बता रहा है। मामला न्यायालय में भी लंबित है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि गुरुवार देर रात्रि फतेहबहादुर अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और शटर का ताला तोड़कर न सिर्फ दुकान में तोड़फोड़ की, वरन पंखा व अन्य उपकरण उठा ले गए। उधर फतेहबहादुर के मुताबिक मनमानी दूसरे पक्ष द्वारा की जा रही है और आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर जब वे सब वहां पहुंचे, तो विपक्षी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।