{"_id":"b71e120fdcb4d1ab40398390f67c17f8","slug":"deadbody-sent-to-postmortam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खुदवा शव पोस्टमार्टम को भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खुदवा शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 जून को नगर के मोहल्ला हयातगंज निवासी शहनवाज आलम उर्फ शानू पुत्र मुन्ना बनारसी उर्फ इरफामुद्दीन की पत्नी नाजनीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव को परिवारीजनों ने मीरानपुरा रौजा कब्रिस्तान में दफना दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच मृतका के पिता मोहम्मद शोएब खान पुत्र मोहम्मद जिकिरिया खान निवासी मोहल्ला लालपुर कस्बा भदरसा थाना पूरा कलंदर फैजाबाद ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री नाजनीन की हत्या दहेज को लेकर की गई है। पहले से ही उसकी पुत्री को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। पिता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया था।
विज्ञापन
दूसरे दिन मंडलायुक्त फैजाबाद को भी प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिला मजिस्ट्रेट विवेक ने 26 जून को नाजनीन के शव को कब्र से निकलवा कर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस पर शनिवार दोपहर बाद तहसीलदार राजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी ओपी यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से कब्र की पहचान कराने के बाद खोदवाया। कब्र से शव निकलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।