फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dates fixed for district-level trials in four sports.

Ambedkar Nagar News: चार खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल की तारीख तय

Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dates fixed for district-level trials in four sports.
अंबेडकरनगर। जिले के खिलाड़ियों के लिए चार खेलों में राज्य स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं की चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राज्य स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं के लिए चार खेलों के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 20 से 22 सितंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चुने जाने वाले खिलाड़ी इसके बाद मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जूनियर बालक कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल 20 सितंबर को सुबह नौ बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 21 सितंबर को अयोध्या में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में प्रस्तावित है। सीनियर पुरुष हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 21 सितंबर को सुबह नौ बजे होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 22 सितंबर को अयोध्या में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक वाराणसी में होगी।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष बॉक्सिंग और सब-जूनियर बालक कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल 22 सितंबर को होगा। दोनों खेलों के मंडल स्तरीय ट्रायल 23 सितंबर को अयोध्या में होंगे। बॉक्सिंग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता एक से चार अक्तूबर तक झांसी, जबकि सब-जूनियर बालक कबड्डी की प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर तक आजमगढ़ में होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed