फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The two groups clashed over idol immersion

मूर्ति विसर्जन को लेकर आमने-सामने हुए दो पक्ष

Tue, 01 Nov 2016 10:24 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 01 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
The two groups clashed over idol immersion
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
जलालपुर थाना क्षेत्र के उसमापुर मोहल्ला में सोमवार देर शाम मां लक्ष्मी व भगवान गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर जलालपुर के अलावा पांच थानों की फोर्स व पीएचसी मौके पर पहुंच गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बाद में एएसपी व एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद देर रात तमसा नदी के तट पर स्थित पक्का घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन हो सका। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमाओं का तमसा नदी के पक्का घाट पर विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकली हुई थी। डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर नाचते गाते युवक शोभायात्रा के आगे आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यात्रा उसमापुर मोहल्ला के अंदर से गुजरी, तो बताया जाता है कि कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया और दूसरे रास्ते से यात्रा ले जाने के लिए कहने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में इर्दगिर्द के लोग एकत्र हो गए।

सूचना मिलने एसओ जलालपुर परमानंद राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर जैतपुर, सम्मनपुर, बसखारी, मालीपुर थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई।

एसडीएम विवेक मिश्र व सीओ कमल सिंह यादव भी पीएसी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच एएसपी राहुलराज भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हलका बल भी प्रयोग किया।


बाद में एएसपी व एसडीएम के प्रयास से मामला शांत हो सका। इसके बाद देर रात प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। उधर एएसपी ने किसी प्रकार का बल प्रयोग किए जाने से इंकार करते हुए कहा कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed