फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The cases of fraud on 16 including Nagar Panchayat Chairman

नगर पंचायत चेयरमैन समेत 16 पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 08 Nov 2016 11:37 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The cases of fraud on 16 including Nagar Panchayat Chairman
Fraud
धोखाधड़ी व कूटरचित ढंग से भूमि का बैनामा कराने के प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर नगर पंचायत इल्तिफातगंज के चेयरमैन सहित 16 लोगों के विरुद्घ धोखाधड़ी व साजिश करने का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने पंजीकृत किया है। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक नगर पंचायत इल्तिफातगंज क्षेत्र के मोहल्ला अंसारगंज में स्थित एक भूखंड अशोक व राधेश्याम की थी। राधेश्याम की मृत्यु हो चुकी है। राधेश्याम का एक पुत्र अर्जुन है। उसकी भूमि को फर्जी अर्जुन बनकर बीते 17 फरवरी को तीन लोगों के पक्ष में बैनामा कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन से शिकायत के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तब अर्जुन पुत्र राधेश्याम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। इसमें सलारगढ़ निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष आजाद अहमद के अलावा आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, आकाश कुमार निवासी मोहल्ला अंसारगंज, तकदीरुल निंशा पत्नी दरबारी निवासी मोहल्ला सहजौरा, रहीला खातून पत्नी शकील अहमद, रशीदा पत्नी अय्यूब निवासी ग्राम लोरपुर ताजन, सुरेश सुमन निवासी मोहल्ला ईश्वरनगर, दरबारी निवासी मोहल्ला अंसारगंज, अंशू निवासी अंसारगंज, माला देवी पत्नी अशोक,  रमेश निवासी मोहल्ला आजादनगर इल्तिफातगंज पर धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद न्यायालय ने मामले में पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। इससे पहले पत्रावली पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने पाया कि मामले में विवेचना की जरूरत है।


कोर्ट के निर्देश पर टांडा कोतवाली पुलिस ने अध्यक्ष समेत सभी 16 लोगों के विरुद्घ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed