फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly man dies following dispute over grazing buffaloes in a field.

Ballia News: खेत में भैंस चराने के विवाद में बुजुर्ग की मौत

Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies following dispute over grazing buffaloes in a field.
ब्रह्माइन डेरा निवासी मृतक हरखनाथ यादव।फाइल फोटो परिजन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के ब्रह्माईंन गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में हरमन यादव (62) की मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे ने खेत मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पिता की पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ब्रह्माईंन डेरा गांव निवासी हरमन यादव शुक्रवार को गांव से कुछ दूरी पर अन्य लोगों के साथ भैंस चरा रहे थे। उसी दौरान खेत में भैंस चले जाने और धान की फसल चराने को लेकर खेत मालिक से उनका विवाद हो गया। हरमन ने कहा कि मेरी भैंस खेत में नहीं गई थी, इसको लेकर विवाद बढ़ने पर खेत मालिक ने हरमन यादव के साथ मारपीट की। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बुजुर्ग के बेटे सुनील यादव ने सुखपुरा थाने में तहरीर देकर खेत मालिक पर पिता के साथ मारपीट करने और इसी के चलते उनकी मौत होने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed