फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A four-hour battle for survival in the water.

Moradabad News: चार घंटे तक पानी में जिंदगी बचाने को जंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A four-hour battle for survival in the water.
पाकबड़ा। हर्बल पार्क के पास चट्टा पुल पर एक दर्दनाक हादसे के दौरान ग्रामीणों का अदम्य साहस देखने को मिला। पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे सीधे उफनती नदी में जा गिरे। हादसे को देखते ही पास स्थित मालकद्दा गांव के ग्रामीण बिना अपनी जान की परवाह किए देवदूत बनकर पानी में कूद पड़े। गांव निवासी रफी सैफी, मोहम्मद रफी, सोनू, जीशान सैफी, अकलीम, शाहरुख खान, शहजाद सैफ और खालिद ने तुरंत परिवार की तलाश शुरू कर दी। परिवार के तीन सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक लोगों ने किरन को बाहर निकाला लेकिन जब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। इसके बाद भी ग्रामीण लगातार चार घंटे तक गहरे पानी में जीवन से संघर्ष करते बच्चे की तलाश करते रहे। इसके बाद पीएसी के गोताखोर गए और कमान संभाली। हालांकि, गोताखोरों के पहुंचने से काफी पहले ही गांव के इन साहसी युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर इन्सानियत और सामाजिक एकजुटता की एक अनूठी मिसाल कायम कर दी थी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed