{"_id":"6a91e5bd4dce67deee01f6c0","slug":"young-man-jumps-from-bridge-into-loan-river-search-underway-unnao-news-c-221-1-uno1023-156599-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक ने पुल से लोन नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक ने पुल से लोन नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
फोटो-32- नदी में कूदने वाला संजू लोध।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के परसंडा गांव के पास शुक्रवार शाम एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी कि परसंडा गांव के पास एक युवक नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि करीब साढ़े पांच बजे एक युवक साइकिल से पुल पर पहुंचा और साइकिल खड़ी करने के बाद कुछ देर तक पुल पर टहलता रहा। इसके बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान संजू लोध (35) निवासी साहबगंज थाना बिहार के रूप में हुई है। परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में कूदे युवक तलाश कराई गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि नदी में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। तेज बहाव के कारण तलाश में परेशानी हो रही है। परिजन को सूचना दे दी गई है। उन्होंने युवक के अवसादग्रस्त होने की बात कही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।