फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No trace of the youth who drowned in the river was found even after 24 hours.

Chandauli News: नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Sat, 29 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
No trace of the youth who drowned in the river was found even after 24 hours.
धीना में नदी में युवक की तलाश करती पुलिस। स्रोत:-जागरूक पाठक
धीना। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैथा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को शौच के लिए अगहर वीर बहुरिया नदी में पैर फिसलने से सुनील राम (28) डूब गया था। घटना के 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को पुलिस और पीएससी ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुनील राम शौच के लिए नदी के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे से पीएसी की आठ सदस्यीय टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
मौके पर तहसीलदार अनुराग कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रविशंकर राय और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलशेर अहमद भी पहुंचे। थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान युवक की तलाश कर रहे हैं। तहसीलदार अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यदि शव बरामद हो जाता है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों को आपदा राहत के तहत चार लाख और कृषक दुर्घटना बीमा के तहत एक लाख की सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed