{"_id":"5787d71e4f1c1b0e7913f8ba","slug":"murder-of-married-women-for-dowry-body-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, शव जलाया
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में विवाहिता की जलकर हुई मौत के बाद जुटे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अंतर्गत गंजा मोहल्ला में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों की सूचना पर मृतका के भाई व अन्य पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर घुसने ही नहीं दिया गया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
कहा कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य सदस्य घर छोड़कर भाग गए। बुधवार देर शाम गंजा मोहल्ला निवासी नीरज गुहार मचाता हुआ घर के बाहर भागा। लोगों को बताया कि उसकी पत्नी प्रतिज्ञा जायसवाल (28) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
यह सुनकर मोहल्लेवासी सन्न रह गए। कुछ लोग घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में गए तो वहां महिला का झुलसा हुआ शव भूमि पर पड़ा था। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए।
विज्ञापन
इस बीच मोहल्लेवासियों ने ही आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया बाजार निवासी मायके वालों को फोन के जरिये घटना की जानकारी दी। रात लगभग 11 बजे महिला का भाई विवेक व अन्य मौके पर पहुंचे। विवेक का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर के अंदर नहीं जाने दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस पर विवेक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और अपनी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बाद में एसओ एनके पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर विवेक पुलिसकर्मियों के साथ घटना वाले कमरे में पहुंचा। विवेक के अनुसार उसकी बहन की जीभ बाहर निकली हुई थी।
नीचे पड़ी चादर में खून के धब्बे थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद उसके शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए आग के हवाले कर दिया गया। बाद में विवेक ने अपने बहनोई समेत बहन की सास, ससुर, ननद व बहनोई की नानी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
एसओ एनके पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है जबकि परिवार के अन्य सदस्य मौके पर नहीं मिले। बताया जाता है कि महिला के तीन माह का एक पुत्र है। घर से भागे परिवारीजन उसे भी अपने साथ ले गए।