{"_id":"57dc3b964f1c1bf504d48999","slug":"eight-injured-in-road-accidents-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ घायल, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में आठ घायल, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मार्ग दुर्घटना के घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।रामकला गांव निवासी ओमचंद्र (38) शुक्रवार सुबह अपनी पुत्री अंशिका (2) को अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित एक चिकित्सक को दिखाने पत्नी के साथ जा रहा था।
कुर्कीबाजार के निकट एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से गायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मासूम को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं शाहपुर गांव निवासी महेंद्र (20) बाइक से अहिरौली बाजार गया था। वापस घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर आलापुर थाना अंतर्गत इंदईपुर गांव निवासी इश्तियाक (19) व मोहम्मद साबिर (18) को शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसखारी निवासिनी मीरा (25) को सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बसखारी बाजार निवासी विजय (21) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट दूसरी बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया।