{"_id":"5c8bda38bdec2214743f36fc","slug":"15526693305-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों सहित तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों सहित तीन पर दर्ज हुआ लूट का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहटोरवा में लगभग दो माह पूर्व महिला से जबरन वाहन की चाभी व पर्स छीनना फाइनेंस कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। महिला आयोग के आदेश पर बसखारी थाने में तीन कर्मचारियों के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के तिघरा तप्पा निवासी संपत्ति देवी पत्नी विजयबहादुर के मुताबिक श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से उन्होंने एक ऑटो रिक्शा फाइनेंस करवाया था। फाइनेंस की आखरी दो किस्त 5 हजार व 8500 रुपये नकद पंकज मिश्र नामक कर्मचारी को दिया। कर्मचारी पंकज ने मौके पर उन्हें रसीद नहीं दी। कहा गया कि बाद में रसीद मुहैया करा दी जाएगी। बाद में रसीद मांगने पर हीलाहवाली करने लगा।
बीते 15 जनवरी को लहटोरवा चौकी के पास फाइनेंस कर्मचारी पंकज मिश्र, राहुल व एक अज्ञात ने मोटरसाइकिल से ऑटो रिक्शा को रोककर ड्राइवर मोनू से चाबी मांगने लगा। चालक ने तत्काल वाहन स्वामी को फोन कर मौके पर बुलाया। वाहन स्वामी संपत्ति देवी पति के साथ मौके पर पहुंचीं। चालक ने चाभी उनके हवाले कर दिया। आरोप है कि कर्मचारी पंकज मिश्र, राहुल व एक अन्य व्यक्ति ने संपत्ति देवी के हाथों से जबरन चाभी छीन लिया। साथ ही उनका पर्स भी छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपये भी मौजूद थे। बाद में महिला ने बसखारी थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बजाए हीलाहवाली करने लगी। इस पर वाहन स्वामी महिला ने पूरे प्रकरण की शिकायत आयोग से की। महिला आयोग के निर्देश पर बसखारी थाने में फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि मामले में लूट का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।