{"_id":"5c421ae6bdec22735f52d90e","slug":"154783625712-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विवाद मामले में चौकी प्रभारी व सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिमा विवाद मामले में चौकी प्रभारी व सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिमा विवाद में चौकी प्रभारी व सिपाही लाइन हाजिर
बसखारी (अंबेडकरनगर)। आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने तथा बिना अनुमति प्रतिमा लगाए जाने के मामले में एसपी ने लहटोरवा पुलिस चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर जिम्मेदारी का उचित निर्वहन न करने का आरोप है। एसपी ने कहा कि यदि क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जाएं तो इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकेंगी। उधर पुलिस ने प्रकरण में पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। गांव का एक वर्ग सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने का विरोध कर रहा था। सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापना की जानकारी होने के बाद भी राजस्व से लेकर पुलिस कर्मियों तक ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि बुधवार रात प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
गुरुवार सुबह यह जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। एसडीएम व सीओ ने कई थानों की पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामला शांत कराया था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने तथा अवैध ढंग से प्रतिमा स्थापित करने के मामले में दस से अधिक ग्रामीणों के विरुद्ध अलग-अलग नामजद केस दर्ज कर लिया गया था। इस बीच पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर पांच ग्रामीणों रामभारत, इन्द्रसेन, राजदेव, अखिलेश व धर्मेन्द्र को हिरासत में लेकर शांतिभंग में शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
उधर एसपी शालिनी ने प्रकरण में लापरवाही बरतने पर लहटोरवा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाशनाथ यादव व सिपाही अशोक सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सभी पुलिस कर्मियों को प्रभावी नजर बनाए रखनी होगी। इसमें लापरवाही बरतने पर एक्शन लिया जाएगा।