{"_id":"5bf445cfbdec226966336f16","slug":"15427353601437-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 37 हजार
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 37 हजार उड़ाए
अंबेडकरनगर। धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 37 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
लालगंज थाना अंतर्गत कम्हरिया गांव निवासी महेंद्र पाठक पुत्र रामनिहाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मंगलवार को वह टांडा नगर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे।
इसी बीच वहां एक युवक पहुंचा और धनराशि निकालने में मदद करने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड ले लिया। तीन हजार रुपये निकालने के बाद वह कैश व एटीएम कार्ड महेंद्र को देकर चला गया। इसके बाद महेंद्र अपना काम निपटाने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच उनके मोबाइल पर खाते से 37 हजार रुपये निकालने का एसएमएस आया। महेंद्र का कहना है कि रकम निकालने के दौरान ही युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।