फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खाना बनाते समय फटी रसोई गैस पाइप, एक परिवार के चार लोग झुलसे

खाना बनाते समय फटी रसोई गैस पाइप, एक परिवार के चार लोग झुलसे

Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय फटी रसोई गैस पाइप, एक परिवार के चार लोग झुलसे
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र में दुल्लापुर गांव के एक घर में गुरुवार रात भोजन बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर की रेग्युलेटर में लगी पाइप फट गई। इससे घर में आग फैल गई। गनीमत रही कि घटना तब हुई जब खाना बना रही महिला रसोई घर से बाहर आ गई। आग की लपटों से घिरे सिलेंडर को घर से बाहर निकालने के प्रयास में परिवार के चार सदस्य झुलस गए। इसमें एक की हालत काफी नाजुक है, जिसे चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रित किया। इस बीच घर में लगी आग पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

दुल्लापुर गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी रसोई गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी। वह किसी काम से रसोईघर से बाहर चली आयी। इसी बीच रेग्युलेटर पाइप में गैस का रिसाव होना शुरू हो गया और अचानक तेजी से आग की लपटें उठने लगीं। घर में मौजूद उनका 20 वर्षीय पुत्र पंकज यह देखकर घबरा गया, और गुहार मचाना शुुरू कर दिया। इस पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। आग की लपटों से घिरा सिलेंडर घर में ही न फट जाए, इसके लिए वह लोग उसे बाहर निकालने के लिए प्रयास करने लगे। सिलेंडर घर से बाहर निकालने के प्रयास में पंकज के अलावा अजय, राजेश व सत्यप्रकाश आदि भी झुलस गए। आग की लपटों से आग घर के भी कई हिस्सों में पहुंच गई। इस दौरान परिवारीजनों की चीख पुकार से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव शुरू किया। आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अकबरपुर फायर स्टेशन टीम को दी। फायर स्टेशन टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग नियंत्रित किया। घटना में झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर पंकज की हालत ज्यादा गंभीर होने पर ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है। इस घटना में घर में लगी आग से पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख की नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed