फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दुकान व घर से चोरों ने उड़ाया तीन लाख का माल

दुकान व घर से चोरों ने उड़ाया तीन लाख का माल

Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दुकान व घर से चोरों ने उड़ाया तीन लाख का माल
दुकान व घर से 2.5 लाख की चोरी
विज्ञापन

आलापुर/महरुआ। अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दुकान व घर में ताला तोड़कर व नकब लगाकर करीब तीन लाख कीमत के सामान पार कर दिया। चोरी की इस घटना से लोगों में हड़कंप का माहौल पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है।

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माडरमऊ बाजार में प्रमोद कुमार निवासी नरियांव का स्टूडियो व मोबाइल की दुकान है। बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से एक दर्जन मोबाइल सेट, स्टेब्लाइजर, इन्वर्टर, प्रिंटर, साउंड व कंप्यूटर आदि सामान पार कर दिया। रविवार सुबह दुकान पहुंचे प्रमोद को घटना का पता चला तो उन्होंने थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन


प्रमोद के मुताबिक, दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है। इसी थाना क्षेत्र के नरियांव बावली चौक निवासी जुबेर अहमद ने थाने में रिश्तेदार की बाइक चोरी होने की तहरीर दी है। बताया कि आजमगढ़ निवासी रिश्तेदार फिज्जू शनिवार रात उनके घर आया था। रात में घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव निवासी रामप्रसाद यादव के घर में बीती रात नकब लगाकर घुसे चोर सोने-चांदी के करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। रामप्रसाद ने रविवार सुबह थाने में तहरीर दी। प्रभारी एसओ हरदेव सिंह ने कहा कि, पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed