फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   29 केन्द्रों पर आज टीईटी परीक्षा देंगे 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी

29 केन्द्रों पर आज टीईटी परीक्षा देंगे 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी

Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
29 केन्द्रों पर आज टीईटी परीक्षा देंगे 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी
आज 19 हजार अभ्यर्थी आज देंगे टीईटी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के 29 सेंटर पर 15 अक्तूबर को कुल 19 हजार 437 अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कुल 7 सचल दल का गठन किया गया है। इससे पहले शनिवार को डीआईओएस ने अकबरपुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

गौरतलब है कि 15 अक्तूबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले में कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 19 हजार 437 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में नौ केंद्रों पर प्राथमिक स्तर के कुल 6488 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेेंगे।
विज्ञापन


दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। द्वितीय पाली में 20 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12 हजार 949 अभ्यर्थी भाग लेंगे। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कुल सात सचल दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अभ्यर्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र के अंदर तभी प्रवेश दिया जाएगा, जब उनके पास बीएड व बीटीसी की मूलप्रति होगी। यदि किसी के पास मूलप्रति नहीं है तो इंटरनेट के जरिये निकाली गई प्रति पर रजिस्ट्रार व संबंधित विद्यालय के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed