फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

Thu, 09 Jul 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
crime
जहांगीरगंज। संदिग्ध हालात में गुरुवार को एक युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय युवती के माता पिता रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उसकी छोटी बहन मौजूद थी।
विज्ञापन

उसने फंदे पर बहन का शव लटकता देखने के बाद फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन गांव पहुंचे, और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस गांव पहुंच गई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर अलउपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 19 वर्षीय एक युवती का शव घर के एक कमरे में लटकता मिला। बताया जाता है कि घटना के समय उसके माता पिता घर नही थे, वह एक रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर उसकी एक छोटी बहन मौजूद थी। गुरुवार सुबह वह बड़ी बहन का शव फांसी के फंदे पर लटकता देेखा तो घबरा गई। उसने आस पास के ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ ही फोन कर अपने माता पिता को बताया। सूचना पर माता पिता गांव पहुंचे, और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना जहांगीरगंज पुलिस को दे दी।

एसओ नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे, और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका की छोटी बहन ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर अपनी बहन को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया। कहा कि वह एक लड़के से मोबाइल पर बात करती थी। किसी बात के चलते युवक ने उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। एसओ का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed