{"_id":"5f7dfeb98ebc3eefb87def86","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5440728187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत, नौ लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत, नौ लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
फोटो 10, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ने के साथ ही मृतकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लखनऊ में भर्ती एक महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में उपचार करा रहे पुरुष की मौत हो गई। इस तरह जिले में मृतकों की संख्या बढ़ कर अब 32 हो गई है। वहीं, बुधवार को नौ कोरोना संक्रमित सामने आए। जिले में अब तक 1479 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल 121 एक्टिव केस हैं। मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
सीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, टांडा ब्लॉक क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय महिला को इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय मरीज को संक्रमित होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को नौ और संक्रमित मरीज सामने आए। जिले में मरीजों की संख्या अब 1479 हो गई है। फिलहाल 121 एक्टिव केस हैं। मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 1328 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न अस्पतालों में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।