{"_id":"6ae8c433365c770748088916","slug":"the-farakka-express-arrived-eight-hours-late-while-the-doon-express-was-one-hour-late-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-168428-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे तो दून एक घंटे लेट पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे तो दून एक घंटे लेट पहुंची
विज्ञापन
सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे, जबकि दून एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अहमदाबाद-साबरमती और कैफियात एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे विलंब से आईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों समय बिताना पड़ा।
ट्रेनों के निर्धारित समय से नहीं पहुंचने के कारण नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। यात्री ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए बार-बार पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाते रहे। वहीं, प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री लगातार ट्रेन आने की सूचना का इंतजार करते रहे। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की आगे की यात्रा का कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
जलालपुर के बंदीपुर निवासी शिवशंकर ने बताया कि उन्हें कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन के देरी से चलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, अकबरपुर निवासी रोशन ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना था। ट्रेन के समय पर नहीं पहुंचने से अब उन्हें बस से सफर करना पड़ेगा। ट्रेनों के स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन देरी के चलते उनकी यात्रा प्रभावित हुई।