{"_id":"6ae8c463cbd6b4e1350ddbe9","slug":"stf-to-verify-educational-documents-of-5500-teachers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168409-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 5500 शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज की जांच करेगी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 5500 शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज की जांच करेगी एसटीएफ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात करीब 5,500 शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कहीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोई शिक्षक नौकरी तो नहीं कर रहा है।
जिले में 1,583 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 5,500 शिक्षक और प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शासन स्तर से सभी शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को अपने-अपने क्षेत्र में तैनात शिक्षकों के अभिलेख एक सप्ताह के भीतर जमा कराने को कहा है।
शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड और टीईटी या सीटीईटी के प्रमाणपत्रों के साथ नियुक्ति के समय निर्धारित सभी योग्यताओं के स्पष्ट व पठनीय दस्तावेज देने होंगे। इन अभिलेखों की एक्सेल शीट तैयार कर एसटीएफ को भेजी जाएगी। इसके बाद एसटीएफ अपने स्तर से दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
एक सप्ताह में तैयार होगा ब्योरा : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी बीईओ को शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज जुटाने को कहा गया है। एक सप्ताह में पूरा ब्योरा तैयार कर एसटीएफ को भेजा जाएगा।