{"_id":"6ae8c406b856610d0d0f218d","slug":"districts-stars-shine-in-athletics-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-168419-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके जिले के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके जिले के सितारे
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता दिव्यांशु व आयुष। स्रोत : क्रीड़ा विभाग
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। दिव्यांशु पांडेय ने ऊंची कूद और आयुष शर्मा ने 400 मीटर रिले दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
ऊंची कूद स्पर्धा में दिव्यांशु पांडेय ने शानदार छलांग लगाकर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और कांस्य पदक जीता। वहीं, आयुष शर्मा ने रिले दौड़ में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के लिए जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ था। सभी ने मंडलीय चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जगह बनाई थी। आयुष शर्मा का चयन 100, 200 मीटर दौड़ और रिले स्पर्धा के लिए हुआ था। आयुष चतुर्वेदी को 800 मीटर, अश्विन चौहान को 3000 मीटर और रजनीश कुमार को 5000 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करना था। अजीत कुमार 5000 मीटर पैदल चाल में शामिल हुए। दिव्यांशु पांडेय ने लंबी व ऊंची कूद, आलोक ने भाला फेंक और युवराज ने चक्का फेंक स्पर्धा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी मेहनत और समर्पण अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विभाग का प्रयास है कि स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।