फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM sent 1,874 applications to banks under Young Entrepreneur, only 520 approved

Ambedkar Nagar News: सीएम युवा उद्यमी में 1,874 आवेदन बैंकों को भेजे, सिर्फ 520 स्वीकृत

Wed, 02 Sep 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
CM sent 1,874 applications to banks under Young Entrepreneur, only 520 approved
अंबेडकरनगर। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) में वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2,200 युवाओं को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 1,874 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इनमें 520 आवेदन स्वीकृत हुए हैं, जबकि 505 मामलों में ऋण वितरित किया जा चुका है। डीएम ने लंबित प्रकरणों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ईशा प्रिया ने बैंक प्रतिनिधियों को पात्र युवाओं के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और स्वीकृत मामलों में तत्काल ऋण वितरित करने के निर्देश दिए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आवेदन स्वीकृत करना नहीं, बल्कि युवाओं को वास्तव में अपना उद्यम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से पात्र युवाओं के प्रकरणों का निस्तारण करें, ताकि स्वरोजगार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हों।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार केसरवानी ने बताया कि सीएम युवा योजना के तहत विभिन्न विभागों और प्रशिक्षण संस्थानों को कुल 6,600 आवेदन का लक्ष्य आवंटित किया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण आवेदन कराने, उनकी सूची और पंजीकरण संख्या उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने तथा प्रगति की नियमित जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनपद एक व्यंजन में चार आवेदन
बैठक में एक जनपद एक व्यंजन योजना की भी समीक्षा हुई। जिले को इसके तहत 10 का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने संबंधित बैंकर्स को इन मामलों में शीघ्र ऋण वितरण सुनिश्चित करने तथा उपायुक्त उद्योग को और आवेदन प्राप्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed