{"_id":"646e53ca99d07e496407f058","slug":"city-government-will-take-oath-on-26-in-six-bodies-ambedkar-nagar-news-c-13-1-253103-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह निकायों में 26 को शपथ लेगी शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह निकायों में 26 को शपथ लेगी शहर की सरकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के छह निकायों में शहर की नई सरकार 26 मई को अपना कामकाज संभाल लेगी। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में 27 मई को अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण होगा। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। प्रशासनिक तैयारियों से इतर निकाय अध्यक्षों के समर्थकों ने भी तैयारियां शुरू कर रखी हैं।
तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्षों के शपथ लेने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 11 मई को मतदान के बाद 13 मई को हुई मतगणना में नगर पालिका अकबरपुर में निर्दल प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा, टांडा में निर्दल शबाना नाज व जलालपुर में सपा की खुर्शीद जहां ने जीत दर्ज की थी। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में सपा की शमा परवीन, अशरफपुर किछौछा में भाजपा के ओमकार गुप्ता, जहांगीरगंज में बसपा की सुनीता व राजेसुल्तानपुर में निर्दल विनोद प्रजापति को जीत मिली थी।
परिणाम आने के बाद से ही सभी को शपथ ग्रहण का इंतजार था। सबसे ज्यादा उत्सुक्ता नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समर्थकों में है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद इंतजार का पल समाप्त होने वाला है। जिले में 26 व 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में 26 मई को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हुआ है। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 27 मई को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शपथ ग्रहण करेंगे। इसी दिन सभी सभासदों को भी शपथ दिलाने की तैयारी है।
यहां होंगे कार्यक्रम
नगर पालिका परिषद अकबरपुर का नगर स्थित मयूर रिसाॅर्ट, जलालपुर में बड़ेपुर के निकट शहरउवा मैदान में जबकि टांडा में नगर पालिका परिषद के मैदान में अध्यक्ष का शपथ ग्रहण होगा। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में कार्यालय परिसर, अशरफपुर किछौछा में दरगाह रसूलपुर नई बस्ती स्थित भाजपा कैंप कार्यालय, राजेसुल्तानपुर में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में जबकि जहांगीरगंज में स्थानीय बाजार मैदान में अध्यक्ष शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं।