{"_id":"652cbfbc35b019836d05fb27","slug":"break-on-hopes-of-soon-travel-on-link-expressway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4818-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लिंक एक्सप्रेसवे पर जल्द सफर की उम्मीदों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लिंक एक्सप्रेसवे पर जल्द सफर की उम्मीदों पर लगा ब्रेक
Mon, 16 Oct 2023 10:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:14 AM IST
विज्ञापन
आलापुर क्षेत्र में बनकर तैयार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे। संवाद
फिर बढ़ी मार्च तक निर्माण की समय सीमा, मार्च 2023 में पूरा होना था काम
अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर जल्द सफर की उम्मीदों पर ब्रेक लग गया है। शासन ने एक्सप्रेसवे के निर्माण की समय सीमा एक बार फिर मार्च तक बढ़ा दी है। हालांकि इस अवधि में भी काम पूरा होने के आसार नहीं हैं। दरअसल सरयू नदी पर पुल का निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए वर्ष 2018 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी शासन ने प्रदान की थी। 5876 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 91 किमी. लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को मिली थी। जबकि तहसील क्षेत्र आलापुर के कम्हरिया घाट स्थित सरयू नदी पर एक किमी. लंबे पुल का निर्माण का जिम्मा एफ्को इंफ्राटेक को मिला था।
काम शुरू में तेजी से हुआ लेकिन दिन बीतने के साथ ही रफ्तार सुस्त होने लगी। नतीजा यह कि एक्सप्रेस वे पर जल्द सफर की उम्मीद लगाए लोगों को झटका लगा है। उम्मीद थी कि इस वर्ष की शुरुआत में ही सभी निर्माण पूरा हो जाएगा लेकिन वर्ष बीतने के अंतिम दौर में भी अभी कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में एक्सप्रेस वे से सफर शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
यह एक्सप्रेसवे जलालपुर के सेहरी गांव से शुरू होकर कम्हरिया घाट होते हुए संतकबीरनगर जनपद में प्रवेश कर रहा है। इसका निर्माण कार्य मार्च 2023 में पूरा होना था लेकिन अब तक लगभग 88 फीसद काम हो पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सरयू नदी पर बनने वाले एक किमी. लंबे पुल का निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। इसके अलावा सड़क का भी निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। इसे देखते हुए ही शासन ने अब समयावधि बढ़ाकर मार्च 2024 कर दिया है। हालांकि जिस प्रकार से सुस्त गति से काम हो रहा है उससे यह साफ है कि इस समयावधि में भी निर्माण पूर्ण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
-- --
दो तहसीलों से गुजर रहा एक्सप्रेस वे
अंबेडकरनगर जनपद में 24 किमी. लंंबाई में इस एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। शेष निर्माण आजमगढ़, संतकबीरनगर व गोरखपुर जनपद में होना है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जिले के दो तहसील जलालपुर व आलापुर के 37 गांव से होकर गुजर रहा है। इसमें जलालपुर के 19 गांव व आलापुर के 18 गांव शामिल हैं।
88 फीसदी पूरा हो चुका काम
एक्सप्रेस का निर्माण लगभग 88 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सड़क के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। पुल का भी निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा।
-संतोष कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर यूपीडा