फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Body of contractual lineman found hanging near the house staircase.

Ambedkar Nagar News: संविदा लाइनमैन का घर के जीने के पास लटकता मिला शव

Sat, 19 Sep 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Body of contractual lineman found hanging near the house staircase.
जयराम यादव (फाइल फोटो)
मालीपुर/सद्दरपुर। मालीपुर के खानपुर उमरन गांव में शुक्रवार देर रात एक संविदा लाइनमैन जयराम यादव (50) का शव घर के जीने के पास गमछे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामचंद्र के अनुसार उनका बेटा जयराम वर्ष 2016 से बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे और उनकी तैनाती जलालपुर बिजली घर क्षेत्र में थी। शुक्रवार को ड्यूटी से लौटने के बाद वह परिवार के साथ घर पर थे। शराब पीने को लेकर पत्नी चंद्रकला से हुए विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गए थे। काफी देर तक वापस न आने पर जब परिजन बाहर निकले तो उन्होंने जीने के पास गमछे के सहारे जयराम का शरीर को लटकता पाया।
विज्ञापन

परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की तीन संतानें थी। उनका बड़ा बेटा हर्षित आजमगढ़ से बीएससी एग्रीकल्चर और बेटी नेहा यादव वाराणसी से बीएसी एग्रीकल्चर करने के बाद एमएससी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। सबसे छोटा बेटा कृष्णा यादव बाबा बरूआदास इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत फांसी लगाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण का पता चल सकेगा। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed