{"_id":"5defd1408ebc3e87c56e8fbe","slug":"bjp-leader-molests-ambedkar-nagar-news-lko497040223","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर युवती ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर युवती ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सतीश भारती पर एक निजी कार्यालय में कार्यरत युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उसे नशे की हालत में पकड़ा गया।
मंगलवार अपराह्न अकबरपुर नगर के टांडा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास उस समय हंगामा मच गया, जब प्रापर्टी व्यापार से जुड़े एक निजी कार्यालय में कार्यरत युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। युवती ने पुलिस को भी सूचना दी। महिला ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में चूर है और वह कार्यालय में घुसकर अश्लील हरकत कर रहा है।
सूचना पर फौरन पुलिस सक्रिय हो गई। महिला से जुड़ा मामला होने के चलते मौके पर तत्काल महिला थाना प्रभारी प्रियंका मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गईं। पीड़ित युवती को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आरोपी को पुलिस वाहन में बिठाकर कोतवाली में पहुंचा दिया। पीड़ित युवती भी कोतवाली पहुंची। वहां उसने कोतवाली पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी आरोपी कुछ सुनने व मानने को तैयार नहीं था। हालांकि इसी बीच पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सतीश भारती के रूप में हुई। वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर गांव का निवासी है। पहले भी वह कई तरह के विवादों में शामिल रह चुका है। अकबरपुर कोतवाली अमित सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि हुई है। आरोपी का चालान किया जा रहा है।