फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attainment of God through love and devotion

Ambedkar Nagar News: प्रेम और समर्पण से होती परमात्मा की प्राप्ति

Mon, 17 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attainment of God through love and devotion
अंबेडकरनगर। कटेहरी के बंदनडीह में श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को प्रवाचक श्रवण कुमार पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। प्रवाचक ने कहा कि सच्चा धनवान वही है जो अपने तन, मन और धन से सेवा और भक्ति करता है। परमात्मा की प्राप्ति किसी दिखावे से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और समर्पण से होती है।
विज्ञापन

पूतना राक्षसी जब बालकृष्ण को विषपान कराने आई, तब भी श्रीकृष्ण ने उसके प्राण हरते हुए उसका कल्याण कर दिया। मातृत्व रूप से आए किसी भी प्राणी को भगवान अपने चरणों में स्थान देते हैं। पूतना वध के बाद माता यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को पंचगव्य गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी से स्नान कराया। गायों की सेवा करने से 33 कोटि देवताओं की सेवा एक साथ हो जाती है।बृजवासियों ने इंद्र पूजा छोड़कर गिरिराज पूजन किया तो क्रोधित इंद्र ने भारी वर्षा कराई। तब श्रीकृष्ण ने कनिष्ठा अंगुली पर सात दिन तक गिरिराज को उठाकर बृजवासियों की रक्षा की और इंद्र का अहंकार दूर किया। प्रवाचक ने कहा कि यदि अपने धर्म को जानना है तो गीता, भागवत और रामायण का अध्ययन करें। इस दौरान मुख्य यजमान चंडी प्रसाद, रामा तिवारी, सुभद्रा तिवारी, शिवनारायण, जयनारायण तिवारी, राजीव कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed