{"_id":"611169348ebc3ef41c0dae70","slug":"as-soon-as-the-news-was-published-the-police-took-possession-of-the-passenger-waiting-room-ambedkar-nagar-news-lko59064354","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर छपते ही हट गया यात्री प्रतीक्षालय से पुलिस का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपते ही हट गया यात्री प्रतीक्षालय से पुलिस का कब्जा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर मनमाने ढंग से किया गया कब्जा पुलिस कर्मियों ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही छोड़ दिया। खबर सामने आने के बाद इतनी कड़ी प्रतिक्रिया हुई कि पुलिस कर्मियों को रातों रात वहां अवैध ढंग से लगाया गया लोहे का गेट निकलवा दिया। इससे पहले रात के अंधेरे में ही पुलिस कर्मियों ने गेट लगवाकर सामने बैरीकेडिंग कर दी थी। अमर उजाला की पहल के बाद यात्री प्रतीक्षालय खाली होने का नागरिकों व यात्रियों ने स्वागत किया है।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय पर पुलिस कर्मियों ने अवैध ढंग से कब्जा करते हुए उस पर लोहे का गेट शुक्रवार की रात लगवा दिया। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। यात्रियों व नागरिकों की इस दिक्कत का संज्ञान अमर उजाला ने लिया। अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही लोगों की दिक्कत और पुलिसिया मनमानी की खबर भी प्रकाशित की।
नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे के भीतर ही पुलिस कर्मियों ने यात्री प्रतीक्षालय पर किया अवैध कब्जा हटा लिया। जबकि यहां तैयारी यात्री प्रतीक्षालय को पुलिस बूथ में तब्दील कर देने की थी। वहां बाकायदा मेज आदि लगाकर काम भी शुरू कर दिया गया था। रविवार को जब खबर प्रकाशित हुई, तो अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिसकर्मी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में गेट लगवा देने वाले पुलिसकर्मी रविवार को भी शाम होने का इंतजार करने लगे। देर शाम कारीगरों को भेजकर यात्री प्रतीक्षालय से गेट हटवा दिया गया। इससे यात्रियों व स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली, सभी ने साशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर अमर उजाला का आभार जताया है।