{"_id":"6ab016dfa6868f7bde0669f6","slug":"apna-dal-s-will-contest-elections-in-alliance-with-the-nda-anupriya-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165301-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा अपना दल एस : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा अपना दल एस : अनुप्रिया
विज्ञापन
अकबरपुर शहर के एक गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते जिले के पदाधिका
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना दल (एस) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बसखारी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित जिला कार्यकर्ता समागम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। जिस सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी होगा, उसकी जीत के लिए सभी घटक दलों के कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।
अनुप्रिया ने कहा कि अपना दल (एस) भाजपा का पुराना सहयोगी है। दोनों दलों ने तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का कुनबा अब और बढ़ा है और राष्ट्रीय लोकदल भी गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में सभी सहयोगी दलों को अपने-अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। चुनाव के समय सभी दल गठबंधन प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) ने जातिगत जनगणना सहित कई मुद्दों पर आवाज उठाई। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और प्रक्रिया आगे बढ़ी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। कहा कि एक्सप्रेसवे, रेल, मेट्रो और एयरपोर्ट के क्षेत्र में विस्तार हुआ है। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि अभी कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। सीएचओ के धरने से जुड़े सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उन्हें स्थानीय स्तर पर चल रहे धरने की सीधी जानकारी नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच प्रो. रामचंद्र पटेल, चिकित्सा मंच डॉ. विवेक वर्मा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष गुरुचरन श्रीवास्तव, डॉ. विभाकर वर्मा, अखिलेश वर्मा, आदित्य सिंह, प्रधान प्रीति श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चार पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से संगठन में उठे सवाल
कार्यकर्ता समागम के बीच पार्टी के चार पदाधिकारियों के सामूहिक त्यागपत्र देने का मामला भी सामने आया। पदाधिकारियों ने कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। इनमें क्षेत्रीय महासचिव लालमणि पटेल, किसान मंच जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पटेल (सुरेंद्र वर्मा), विधि मंच जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार यादव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सियाराम वर्मा शामिल हैं।