फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Answer summoned regarding CUG number

सीयूजी नंबर को लेकर तलब हुआ जवाब

Mon, 03 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Answer summoned regarding CUG number
अंबेडकरनगर। थाना प्रभारियों द्वारा फोन न उठाए जाने तथा ज्यादातर थानों के फोन नेटवर्क से बाहर रहने का एडीजी ने संज्ञान लिया है। इस पर थाना प्रभारियों से जवाब तलब किया गया है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि सीयूजी फोन हरहाल में चालू रखे जाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लगातार दो दिन जिले के थानों में प्रभारियों द्वारा सीयूजी फोन को लेकर बरती जा रही मनमानी उजागर की थी। इसमें ज्यादातर थाना प्रभारियों द्वारा सीयूजी फोन को लेकर सजगता नहीं बरती गई थी। आधे से ज्यादा थानों के फोन दोनों दिन नेटवर्क के बाहर बताते रहे। दो अलग दिन अलग-अलग समय पर फोन करने के बाद कई थानों के फोन बंद रहे या फिर रिसीव नहीं हुए।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित करने का संज्ञान एडीएम बृजभूषण शर्मा ने लिया है। उनके कार्यालय से सभी थानों से जवाब तलब करते हुए रिपोर्ट मांगी गई है। कहा गया है कि इस बारे में स्पष्टीकरण के साथ आख्या उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed