फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Albela pond will be developed as a tourist destination

Ambedkar Nagar News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा अलबेला तालाब

Wed, 17 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Albela pond will be developed as a tourist destination
आलापुर तहसील क्षेत्र के अलबेला तालाब का ड्रोन कैमरे से किया जा रहा सीमांकन।   -संवाद
ड्रोन से शुरू हुआ 347 बीघा क्षेत्रफल में फैले तालाब का सीमांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र आलापुर के अलबेला तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में संवारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को तहसीलदार सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी रामनगर दिनेश राम व नायब तहसीलदार राजकपूर के नेतृत्व में ड्रोन से तालाब की पैमाइश की गई।
बीते दिनों डीएम अविनाश कुमार सिंह ने अलबेला तालाब का निरीक्षण कर उसके सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था। करीब 347 बीघा क्षेत्रफल में फैले तालाब में मोटरबोट व पक्षी विहार की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया था। साथ ही मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अब यहां तालाब की पैमाइश का काम शुरू हो गया है। तहसीलदार सुनील ने बताया कि तालाब पैमाइश के काम में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा। ड्रोन की मदद से पैमाइश करायी जा रही है। बुधवार को राजस्व निरीक्षक मुन्नीलाल, अवधेश पाठक, रामकुमार, विपिन तिवारी, रविंद्र रंजन, रजत सिंह, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed