फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akhilesh had murdered Vipul by slitting his throat with a paper cutter

Ambedkar Nagar News: पेपर कटर से गला रेतकर अखिलेश ने की थी विपुल की हत्या

Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh had murdered Vipul by slitting his throat with a paper cutter
अंडकरनगर। अकबरपुर के कोटवा मोहमदपुर के किरुनीपुर गांव के विपुल कुमार वर्मा सभाजीत (25) की धारदार हथियार से हमला कर उसके दोस्त हरिपुर जमुनीपुर निवासी अखिलेश वर्मा ने की थी।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को घटना का खुलासा करने के दौरान बताई। बताया कि 25 मई की शाम विपुल कुमार अपने घर वालों से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात करीब नौ बजे गांव से करीब ढाई किमी दूर स्थित जमुनीपुर बाजार में नहर के समीप लल्लू पान की दुकान के पास विपुल घायल अवस्था में लड़खड़ाते हुए पहुंचे थे। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के मोबाइल की जब कॉल डिटेल खंगाली गई तो, विपुल और आरोपी अखिलेश वर्मा की लोकेशन एक समय में एक स्थान पर पाई गई। दोनों ने घटनास्थल पर शराब पी थी। इसकी पुष्टि जमुनीपुर बाजार में स्थित शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में अखिलेश के शराब खरीदने के दौरान हुई। इसके बाद घटना स्थल पर मिली शराब की बोतल का बार कोड और दुकान में रखी शराब के ढक्कन के बार कोड से मिलान करने पर विपुल के साथ अखिलेश के होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, मृतक ने जिस जनरल स्टोर से नमकीन खरीदी थी, उससे भी आरोपी की बात कराई थी। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब आरोपी अखिलेश को प्राथमिक विद्यालय कैथोलिया के पीछे स्थित बाग से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने शराब के नशे में विवाद के बाद पेपर कटर से विपुल के गले पर हमला करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल पेपर कटर घटनास्थल से कुछ दूर पर हरीराम के बाग से बरामद कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि शराब पीने के बाद अखिलेश ने हर बार शराब अपने पैसों से पिलाने की बात कही। इस बात पर दोनों के मध्य विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर वारदात को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed