फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of being tortured for dowry

दहेज के लिए प्रताड़ित कर ले ली जान

Sat, 15 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of being tortured for dowry
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र भीटी के गांव रेवली में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने थाने में दो लाख रुपए दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अयोध्या शहर के नगर कोतवाली के अमानीगंज कॉलोनी निवासी पूजा की शादी 2010 में भीटी थानाक्षेत्र के उक्त गांव निवासी विजय यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे आजिज होकर पीड़िता अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ अयोध्या शहर में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि चार दिन पहले ससुरालीजन उसके कमरे पर आए और बेरहमी से उसे पीटा व साथ लेकर गांव चले गए। हालत बिगड़ने पर उसे अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसने अपने मायके दूरभाष पर आप बीती सुनाई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां पहुंचने पर आरोपितों ने वादी को कोरोना से उसकी मौत बताते हुए शव के पास नही जाने दिया। आनन फानन में ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वादी के मुताबिक अयोध्या जिला अस्पताल में उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। निरीक्षक दयाशंकर मित्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर ससुराल पक्ष के अनुसार प्रताड़ना के आरोप मनगढ़ंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed