फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young woman jumped into the Sarayu, and her little sister jumped in to save her

Ambedkar Nagar News: सरयू में कूदी युवती, बचाने के लिए छोटी बहन ने लगा दी छलांग

Wed, 26 Aug 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young woman jumped into the Sarayu, and her little sister jumped in to save her
सरयू नदी में डूबी जया।
आलापुर। आलापुर क्षेत्र में घर से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली जया पांडेय (19) ने चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस बीच उसे बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पांडेय (15) भी नदी में कूद गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन जया लापता हो गईं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया है। दोनों घर से करीब 13 किलोमीटर दूर चहोड़ा घाट कैसे पहुंचीं, यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन

आलापुर के वहिगवा जोगीपुर निवासी शैलेश पांडेय के मुताबिक वह निजी कंपनी में काम करते हैं। बेटी जया की शादी अप्रैल माह में आजमगढ़ जिले के कन्हैया गांव निवासी शेषनाथ पांडेय के पुत्र सूरज के साथ की थी। जया रक्षाबंधन के पर्व से पहले अपने घर आई थी। शुक्रवार को जया की दोबारा विदाई होनी थी। बुधवार दोपहर वह अपनी छोटी बहन शुभी के साथ घर से करीब तीन किलोमीटर दूर रामनगर दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थी। हालांकि दोनों बहनें शाम को करीब 13 किलोमीटर दूर चहाेड़ा घाट पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जया ने अपना मोबाइल शुभी को पकड़ाया और तेजी से दौड़कर नदी में छलांग लगा दी। बहन को नदी में कूदता देख छोटी बहन शुभी भी कूद पड़ी। स्थानीय गोताखोरों ने भी पीछे से छलांग लगाई और काफी मशक्कत कर शुभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पीएचसी रामनगर लाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि शुभी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जया के नदी में डूबने की खबर सुनकर मां ममता की हालत बिगड़ गई। पिता शैलेश भी बदहवास हैं। भाई श्याम भी रो-रोकर बेहाल है। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग लगाने से पहले जया ने अपने पति को वीडियो कॉल भी की थी और वह उससे मिलने के लिए रामनगर भी आया था।

इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि जया का अपने पति सूरज से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की प्राथमिक सूचना 112 नंबर पर जया के पति सूरज ने रामनगर से फोन कर दी थी। जया की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed