फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दिल्ली के लिए शुरू हुई नई ट्रेन

दिल्ली के लिए शुरू हुई नई ट्रेन

Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 30 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मऊ से चलकर दिल्ली के आनंद विहार तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर बाद पहली बार अकबरपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन पहले ही दिन लगभग ढाई घंटे लेट रही। ट्रेन में यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं थी, फिर भी ट्रेन को लेकर यात्रियों में जोश दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को यह ट्रेन पहली बार मऊ से चलकर अपराह्न बाद अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इसको उद्घाटन के विशेष समय 2 बजकर 13 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन पहले ही दिन यह ट्रेन लगभग ढाई घंटे विलंब से आई। ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्सुक्ता का माहौल दिखा। तमाम लोग सूचना मिलने के कारण उत्सुक्तावश स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेन यहां पहुंची, तो यात्रियों व स्थानीय लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। दरअसल अब तक दिल्ली जाने के लिए सिर्फ चार ट्रेन ही यहां से उपलब्ध थीं। इनमें से कैफियात एक्सप्रेस जहां प्रतिदिन है, वहीं सरयू यमुना एक्सप्रेस दो दिन, गंगायमुना एक्सप्रेस चार दिन व सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन एक दिन ही दिल्ली तक जाती है। यह नई ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन दिल्ली के लिए चलेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि ट्रेन उद्घाटन के चलते पहले दिन दोपहर बाद पहुंची है। इसका निर्धारित समय रात नौ बजे के बाद है। बताया कि अकबरपुर स्टेशन पर ट्रेन प्रत्येक रविवार व गुरुवार को मऊ से चलकर रात 9 बजकर 46 मिनट पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार व शनिवार को रात एक बजकर 15 मिनट पर यहां आएगी। इस बीच नई ट्रेन पहले दिन अकबरपुर स्टेशन पहुंची, तो उसमें ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। लगभग सभी कोच में बड़ी संख्या में सीट खाली थी। लखनऊ व फैजाबाद तक जाने वाले यात्रियों ने इसका बढ़ चढ़कर फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed