{"_id":"149-47203","slug":"AmbedkarNagar-47203-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मनाई अक्षय नवमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मनाई अक्षय नवमी
AmbedkarNagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हजपुरा। अक्षय नवमी का पर्व गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मना। बड़ी संख्या में लोगों ने अयोध्या जाकर परिक्रमा की। इसके अलावा आंवले के वृक्ष की विधि विधान से पूजा की गयी। अक्षय नवमी पर्व की मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम वनवास के लिए जा रहे थे, तब सभी अयोध्यावासी भी भाव विह्वल होकर उनके पीछे चल पड़े थे। उन्होंने भगवान श्रीराम के साथ अयोध्या की परिक्रमा की थी। यह भी माना जाता है कि अक्षय नवमी को श्रीकृष्ण ने मथुरा वृंदावन की परिक्रमा कर कंस के अत्याचारों के विरुद्ध जनता को जगाया था। गुरुवार को पर्व के चलते आंवले के वृक्ष की लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। शास्त्रानुसार इस दिन दिया हुआ दान, पूजा पाठ अक्षय फल देता है।
विज्ञापन