फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   70 percent vote in first phase

पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:03 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

मतों की गणना तीन अन्य चरणो के चुनाव पूरा होने के बाद 13 दिसंबर को कराई जाएगी। शनिवार को हुए मतदान के दौरान रामनगर के समुदा गांव में हुई जमकर मारपीट के अलावा छिटपुट कई अन्य घटनाएं भी सामने आयीं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी ब्लॉक में शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही गांवों में चहल पहल हो गई। तीनों ब्लॉकों में स्थापित 290 मतदान केंद्र व 765 मतदेयस्थलों पर सुबह से ही लाइने लग गईं।
विज्ञापन


जैसे जैसे समय बीतता गया, मतदेयस्थलों पर मतदाताओं की कतारे लंबी होने लगीं। स्थानीय चुनाव होने के चलते प्रधान पद के प्रत्याशियों में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की होड़ मची रही। देर शाम तक तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 3 हजार 750 पदों के लिए सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बसखारी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 72 पदों के लिए 623 व सदस्य के 918 पदों के लिए 953 प्रत्याशी, रामनगर ब्लॉक में प्रधान के 104 पदों के लिए 779 व सदस्य के 1276 पदों के लिए 1286 तथा जहांगीरगंज ब्लॉक में प्रधान के 107 पदों के लिए 851 व सदस्य के 1273 पदों के लिए 988 प्रत्याशी मैदान में थे।

इस प्रकार ग्राम प्रधान के 283 पदों के लिए 2253 व सदस्य के 3 हजार 467 पद के लिए 3019 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। इन सभी के भाग्य का फैसला 4 लाख 61 हजार 905 मतदाताओं को करना था, लेकिन मतदान समाप्त होने के बाद 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।


चुनाव के दौरान समुदा गांव में जहां मारपीट की बड़ी घटना सामने आयी वहीं रामपुर इंडीपिंडी में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां एक व्यक्ति चोटहिल भी हुआ। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के निकसपुर गांव में भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed