फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   26 pairs of each other took seven rounds

सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए 26 जोड़े

Mon, 09 Aug 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
26 pairs of each other took seven rounds
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे को जयमाल पहनाते - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसमें 26 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ फेरे लेकर सुख दुख में जीवन भर साथ रहने की कसम के साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। सभी जोड़ों को उपहार के तौर पर गृहस्थी का सामान सौंपने के साथ योजना के तहत मिलने वाली धनराशि भी बैंक खातों में भेजी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी गरीब परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए समान योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका असर देखने को मिल रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से लाभान्वित हो रहा है। इसमें से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी शामिल है। गरीब कन्याओं के विवाह में तमाम अड़चनें पैदा होती हैं, उसे दूर करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जाता है। इसका लाभ प्रत्येक गरीब परिवार उठा सकता है। कार्यक्रम में कुल 26 जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण चंद्रभूषण, एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रजापति सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed