फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   23 km long two roads will be widened with 39.39 crores

Ambedkar Nagar News: 39.39 करोड़ से होगा 23 किमी लंबी दो सड़कों का चौड़ीकरण

Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
23 km long two roads will be widened with 39.39 crores
अकबरपुर-गोहनिया संपर्क मार्ग।
अंबेडकरनगर। विधानसभा कटेहरी क्षेत्र के चांदपुर चंदैनी अशरफपुर और अकबरपुर गोहनिया संपर्क मार्गों का 39.39 करोड़ से चौड़ीकरण किया जाएगा। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर इन दोनों सड़कों को कार्ययोजना में शामिल कर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इन मार्गों के चौड़ीकरण से करीब 50 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


विधानसभा कटेहरी क्षेत्र में अकबरपुर से गोहनिया मार्ग का पिछले सत्र में चौड़ीकरण कार्य शुरू किया गया है। इसमें शून्य से सात किमी की परियोजना पहले चरण में स्वीकृत हुई थी। करीब साढ़े पांच मीटर चौड़े इस मार्ग को सात मीटर किया जाएगा। अब विभाग की ओर से सात से 17 किमी तक चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इस कार्य में 14.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें सड़क निर्माण में 12.50 करोड़, वन विभाग के पेड़ों की कटाई में 40 लाख रुपये व बिजली-पानी लाइनों को शिफ्ट करने के लिए 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग को अकबरपुर से अयोध्या को जोड़ने के लिए वौकल्पिक मार्ग माना जाता है। ऐसे में इस मार्ग के चौड़ीकरण से अयोध्या की राह भी आसान हो सकेगी।
विज्ञापन

इसी विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर-चंदैनी-अशरफपुर जाने वाले करीब 13.200 किमी लंबे मार्ग को तीन से सात मीटर चौड़ा किया जाना है। यह मार्ग चांदपुर से अकबरपुर, इल्तिफातगंज मार्ग से चंदौली होते हुए अशरफपुर अकबरपुर गोहनिया मार्ग को जोड़ता है। यह मार्ग तीन अन्य जिला मार्गों के साथ 16 गांवों को जोड़ता है। मायामाया मेडिकल कॉलेज जाने की राह भी मार्ग के चौड़ीकरण से आसान होगी। करीब 25 हजार आबादी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 24.89 करोड़ की कार्ययोजना बनी है। एक्सईएन सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों मार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed