{"_id":"5c0413dcbdec2241cb56acf0","slug":"15437711439-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्रूटों से रूबरू हुईं एसपी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्रूटों से रूबरू हुईं एसपी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एसपी शालिनी ने रविवार को पुलिस लाइंस का निरीक्षण कर मेस व आरक्षी बैरक का जायजा लिया। सभी संबंधित सुविधाएं व व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने बाद में थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक भी की। सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करें। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश जो कोई भी करें, उस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।
दो दिन पहले ही जिले का कार्यभार संभालने वाली एसपी शालिनी ने रविवार को सबसे पहले पुलिस लाइंस पहुंचकर वहां समूचे परिसर का विधिवत निरीक्षण किया। आरक्षी बैरकों व मेस में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निर्देशित किया कि साफ-सफाई से लेकर भोजन की गुणवत्ता तथा आरक्षियों की सुविधा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की चूक का आगे संज्ञान लिया जाएगा। परिसर में और ज्यादा साफ-सफाई का निर्देश भी दिया। बाद में उन्होंने ट्रेनिंग कर रहे आरक्षी रिक्रूटों के साथ संवाद गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वे रिक्रूटों से सीधे रूबरू हुईं। उनकी समस्याओं व उनकी कार्यशैली व दिनचर्या आदि के बारे में विस्तार से बात की। एसपी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इसके बाद पुलिस लाइंस सभाकक्ष में उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था पर वे पूरी तरह फोकस रखें। कोई भी यदि कानून-व्यवस्था को लेकर बाधक बने तो उस पर सभी जरूरी कार्रवाई तय हो। किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने और समुचित कार्रवाई बिना देरी के करने पर जोर होना चाहिए। महिलाओं, युवतियों, छात्रों तथा व्यापारियों आदि की समस्याओं को लेकर खास सजगता बरती जाए। दिन व रात दोनों समय गश्त में तेजी लाए जाने तथा संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश भी दिया। बैठक में एएसपी अशोक कुमार राय समेत सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।